फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः यमुना का जलस्तर पहुंचा 106.80 मीटर, कटान शुरू

विज्ञापन
यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां जन जीवन अस्तव्यस्त हैं। वहीं, हर बार बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोगों की यमुना के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर 106.80 मीटर पर दर्ज किया गया। यमुना का चेतावनी बिंदु 113 मीटर व खतरे का निशान 114 मीटर है। लगातार बढ़ रहे पानी से कटान भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि यही रफ्तार रही तो तीन से चार दिनों में पानी तलहटी वाले गांव के किनारे तक पहुंचने लगेगा। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे बढ़ रहे पानी के कारण यमुना किनारे शेरगढ़ घाट पर बना अंत्येष्टि स्थल, रामझरना व सैकड़ों बीघा की सब्जी फसल डूब चुकी है।
हालांकि बढ़ रहे पानी पर केंद्रीय जल आयोग की टीम नजर बनाए है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहले ही निरीक्षण कर बाढ़ से प्रभावित होने वाले यमुना किनारे बसे गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र परवाह के कृषि/मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार बताते हैं कि अभी एक दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें