फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे दो किशोरों के शव मिले

Mon, 06 Jun 2016 11:25 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
शव के घर पहुंचने पर रोते बिलखते सिराज के परिजन - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
यमुना नदी में रविवार को डूबे पांच लोगों मेें से बचे दो किशोरों के शव कानपुर से बुलाए गए गोताखोरों ने सोमवार सुबह निकाले। किशोरों के शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यमुना नदी में नहाने गए खानपुर के दो किशोरों सिराज पुत्र इस्तिखार व उवैश पुत्र गुलाम रसूल उर्फ कल्लू को डूबते देख वहां मौजूद फतेहपुर निवासी उमाकांत, नितिन व शहर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी रामजी उन्हें बचाने को यमुना में कूद गए। जिससे उनकी भी मौत हो गई थी। मढ़ापुर से बुलाए गए गोताखोरों ने रविवार को तीन शव बरामद कर लिए थे। इस दौरान रात लगभग 10:30 बजे तक अभियान जारी रहा।

रात ज्यादा होने पर गोताखोरों ने पानी में जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस को भी सर्च अभियान बंद करना पड़ा। सोमवार को पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क कर प्राइवेट गोताखोरों को बुलवा लिया। इसके साथ ही कानपुर पीएसी से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई। सुबह तड़के कानपुर से पहुंचे प्राइवेट गोताखोरों शकील, हलीम, खलील, जलील, अकील, कलीम, रफीक ने अभियान चलाते हुए पानी में नीचे दबे सिराज व उवैश के शवों को बाहर निकाला। वहीं देर से पहुंचे पीएसी के गोताखोर वापस लौट गए। उधर शवों के घरों में पहुंचते ही कोहराम मच गया। सिराज का शव देखते ही मां फूलबानो बेहोश होकर गिर पड़ी। जबकि उवैश की मां अंजुम का रो-रो कर बुरा हाल था। इससे आसपास के लोगों के भी दिल दहल उठे।
विज्ञापन


कहां चला गया कलेजे का टुकड़ा
औरैया। जिस कलेजे के टुकड़े को पाल पोस कर बढ़ा किया अचानक उसके शव को देखकर मां फूलबानो सदमें को बर्दाश्त न कर सकी। बेटे का शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर बस एक ही रट लगाए थी कि हाय कहां गया कलेजे का टुकड़ा।

विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाया
औरैया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक मदन सिंह गौतम, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाफिज अब्दुल सत्तार आदि सपा नेताओं ने पीड़ितों के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें