फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पानी के नीचे से जांची गई यमुना पुल के पिलर की मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेषज्ञों ने बुधवार को भी यमुना पुल की बारीकी से जांच की। सुबह 11 बजे से शुरू हुई जांच दोपहर तीन बजे के बाद तक चली। डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पानी के नीचे बने पिलरों की मजबूती परखी गई। टीम ने पुल के निचले हिस्से को भी ड्रोन से जांच की।
विज्ञापन

विशाखापट्टनम से आई इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट एंड डिजाइन कंसलटेंसी (आईडीडीसी) कंपनी के एक्सपर्ट की टीम मंगलवार से जांच में जुटी है। पहले दिन ड्रोन कैमरे से पुल के बेयरिंग की जांच की गई तो वे जाम मिले थे। बुधवार को दूसरे दिन टीम में शामिल इंचार्ज लिकित व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने नाव पर बैठकर जांच शुरू की। टीम ने ड्रोन व अपने साथ लाए कैमरों से पुल के नीचे के बने पानी की सतह तक पिलर की मजबूती की जांच की।
टीम ने पुल की बीम व निचले हिस्से के स्लैप को भी बारीकी से परखा। अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि टीम के साथ वे मौजूद रहे हैं। टीम हर उन बिंदुओं पर जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि पुल कितना और किस स्तर का कमजोर है।
विज्ञापन

बताया कि टीम ने एक से दूसरे छोर तक 30 पिलर की जांच पानी के अंदर व ऊपरी हिस्से की है। अभी तक कोई खास कमी नजर नहीं आई है। फिलहाल टीम अभी आगे भी बारीकी से जांच करेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें