फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदल गईं घर जाने की खुशियां

Mon, 21 Mar 2016 04:54 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होली का त्योहार घर पर मनाने  के लिए रविवार को पिकअप सवार 19 मजदूर गाजियाबाद से कानपुर देहात जा रहे थे। लेकिन सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो जाने और 18 लोग घायल होने से सभी खुशियां गम में बदल गईं।जैसे ही घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो देर रात तक अजीतमल सीएचसी में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम लालपुर के पास पिकअप पलटने से हुए हादसे ने परिजन सदमे में हैं। हादसे में सूरजमुखी (50) निवासी दौलतपुर थाना बारा जिला कानपुर देहात की मौत होने से उनके घर में होली के त्योहार पर मातम छा गया। जब देर शाम मृतक सूरजमुखी व हादसे में घायल 18 अन्य लोगों के परिजन सीएचसी अजीतमल पहुंचे तो वहां पर कोहराम मच गया। अपनों को घायल देख परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

ओवरलोडिंग बना हादसे का सबब
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम लालपुर के पास हुए हादसे का कारण ओवरलोडिंग बना है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पिकअप में आलू लदे थे, उसी के ऊपर सभी सवारियां बैठी थी। जैसे ही पिकअप का टायर पलटा तो गाड़ी एक तरफ झुक गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उस सवार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें