फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दाल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। शुक्रवार देर रात को सहायल थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी एक युवक की दिल्ली के नरेला इलाके में दाल फैक्ट्री के बॉयलर के फटने से मौत हो गई। युवक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मृतक की एक पांच साल की बेटी भी है।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी राम सिंह (27) दिल्ली के नरेला इलाके में दाल की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात को पाइप लाइन में गैस रिसाव होने के कारण अचानक से बॉयलर फट गया। चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। युवक दाल फैक्ट्री में करीब 10 वर्षों से मजदूरी कर रहा था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया की उनके पति दिल्ली में नरेला स्थित दाल फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को कंपनी से फोन आया कि बॉयलर फटने से उसके पति राम सिंह की मौत हो गई है। मृतक के पिता गिरजाशंकर बुजुर्ग है। जो कि गांव में ही रहते है। सहायल थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है। अगर घटना की तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें