फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। गांव कन्नपुर में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच को पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कन्नपुर निवासी प्रदीप कुमार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। परिजन घर के बाहर कार्य देख रहे थे। मंगलवार दोपहर प्रदीप की पत्नी ऊषा देवी (25) शौच के लिए गई थी। वहां से लौटी तो फांसी लगा ली। ये देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ऊषा को उतारा और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचे।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि ऊषा की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का पुत्र माखन है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें