फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए महिला को खुद भी होना होगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लाक सभागार में शनिवार को महिला थाने की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी ने महिलाओं से कहा कि सुरक्षा के लिए जागरूक बनें। पीटीओ ने कहा कि कोई अभद्रता करे तो महिलाएं बालों में लगी पिन का प्रयोग भी आत्मरक्षा के लिए कर सकती हैं।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने मातृ शक्ति से कहा कि अब नारी अबला नहीं है। किसी भी समस्या के आने पर घबराएं नहीं। महिला हेल्प लाइन का प्रयोग कर तत्काल सूचना दें। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने 112, 1090 हेल्प लाइन के बारे में बताया। कहा कि व्यक्तिगत जानकारी किसी अपरिचित से शेयर न करें। रात में देर होने पर 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस की गाड़ी घर पहुंचा रही है।
पीटीओ रेहाना बानो ने कहा कि यदि कोई अभद्रता करने का प्रयास करे तो पुलिस हेल्प लाइन पर सूचना दें। महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने महिलाओं से परेशानी होने पर तत्काल फोन करने को कहा। कार्यक्रम में नई किरण प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेटर दिलीप गुप्ता, पुष्पा शर्मा, संजीव तिवारी, छाया तिवारी, नेहा शुक्ला, शबाना बेगम व महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें