बिधूना/बेला/एरवाकटरा। सास-बहू एवं बेटा सम्मेलन का आयोजन बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और गांवों में किया गया। बिधूना ब्लॉक के बेला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सास-बहू व बेटा सम्मेलन में सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वास्तिका, राजकुमार, एएनएम मेघा यादव, बीसीपीएम अनुपम अवस्थी ने जागरूक किया।
इस मौके पर 40 गर्भवती, 15 नई बहू व महिलाएं व 86 सासों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 25 बेटे शामिल रहे। डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि बेला उपस्वास्थ्य केंद्र सास बहू व बेटा सम्मेलन को आयोजन हुआ। एरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार गांव पखनगोई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सम्मेलन में 40 विवाहित जोड़ों ने हिस्सा लिया। एएनएम प्रियंका, सीएचओ अमित कुमार ने परिवार नियोजन के बारे में सभी को जागरूक किया। सरिता, आशा मुन्नी देवी, शशि देवी, सुनीता देवी, रूबी, संगीता आदि उपस्थित रहे।
बेला प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बेला में सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वास्तिका शर्मा, ग्राम प्रधान राकेश सिंह चौहान, राजकुमार, संगिनी सुनीता, आशा मंजू, सुनीता आदि रहे। संवाद