फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर में महिला का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी पवन कुमार की पत्नी प्रियंका (27) को मंगलवार रात कमरे में फंदे पर लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सास ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ लग गई।
पड़ोसियों की मदद से प्रियंका को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। लुधियाना से आए मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग कर प्रियंका का उत्पीड़न किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं सास नीता ने बताया कि घटना के वक्त उसका बेटा पवन घर पर नहीं था। वह पौत्री यशिका (6) व पौत्र यश (4) के साथ थी। पुलिस ने पति पवन, सास नीता, ससुर विश्वनाथ को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें