फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। सीएचसी अजीतमल में शनिवार को एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर दर्द न सह पाने और कार्डिएक अटैक की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अटसू के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी कृष्ण गोपाल की शादी एक वर्ष पूर्व साधना देवी (20) पुत्री अमर सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे कृष्ण गोपाल ने गर्भवती साधना देवी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह लगभग पांच बजकर 30 मिनट पर चिकित्सक साधना का सामान्य प्रसव करा रहे थे। तभी साधना की मृत्यु हो गई। ससुरालियों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। मायके पक्ष और ससुरालियों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग अस्पताल प्रशासन से की। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

नार्मल डिलीवरी हो रही थी। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। शादी के बाद पहला बच्चा होना था। संभवता अधिक दर्द सहन न कर पाने से कार्डिएक अटैक पड़ गया। परिजन शव लेकर गए हैं। - डॉ. विमल, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें