फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में रविवार की दोपहर कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। दोपहर ढाई बजे काम से लौटा पति जब कमरे में पहुंचा तो शव फंदे पर लटक रहा था। पति की चीख निकलने पर अन्य परिजन भी आ पहुंचे। उधर मायके व पुलिस को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की गई है।
फैजुल्लापुर निवासी दीपेंद्र सिंह की शादी वर्ष 2020 में आरती देवी (23) के साथ हुई थी। उसके नौ माह का बच्चा विनायक है। दीपेंद्र ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार सुबह आठ बजे वह जल निगम की ओर से कराए जा रहे पाइप लाइन बिछाने के काम में वह मजदूरी करने के लिए निकला था। घर पर आरती बेटे विनायक के साथ थी। मां रानी व पिता शिवनाथ भी घर पर थे। दोपहर ढ़ाई बजे वह खाना खाने के लिए घर पहुंचा। तो कमरे में फंदे पर आरती का शव लटका देखा। दुपट्टे के सहारे फंदा कुंडे पर बंधा था।
विज्ञापन

जानकारी पर आस पड़ोस के लोग भी आ पहुंचे। वहीं दीपेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस व ससुराल मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के महगांव थाना क्षेत्र गांव अजनौरा निवासी आरती के पिता उदय सिंह को दी। उधर जानकारी पर सीओ बिधूना अशोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल व थानाध्यक्ष राकेश कुमार पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 24 अगस्त को आरती रक्षाबंधन मनमाने के लिए पुत्र विनायक से साथ मायके गई थी। दूसरे दिन आरती का भाई उसे इटावा छोड़ गया। जहां से वह वापस लौट आई। जब से वह घर आई थी तब से गुमसुम रहती थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष के लोग आ रहे है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें