फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 21 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर के सिद्धार्थ नगर में रविवार सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर निवासी जितेंद्र की शादी ढाई साल पहले हमीरपुर के विबार थाना के गांव अतरार निवासी प्रतिमा देवी (25) के साथ हुई थी। जितेंद्र अपने भाई रणवीर व पुष्पेंद्र के साथ अंबाला में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी प्रतिमा सिद्धार्थनगर में ससुर बाबूराम, सास अमरवती व देवर विवेक के साथ रहती थी।
सोमवार सुबह परिजनों ने प्रतिमा का शव टिनशेड की बल्ली में रस्सी के फंदे पर लटकता देखा। बाबूराम ने घटना की जानकारी पुलिस व बेटे जितेंद्र को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर घटना स्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों के आने पर पुलिस ने दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें