फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः आत्महत्या के लिए उकसाने में महिला को पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पीएन श्रीवास्तव ने दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव निवासी एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में दोषी महिला को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी महिला को 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया है।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जमौली में 30 जनवरी 2018 की रात में पूरन उर्फ मुकेश पुत्र स्व.फकीर चंद्र ने अपने ही खेत में खड़े आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
तब मृतक की पत्नी रामकांती ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके पति मुकेश उर्फ पूरन सिंह के गांव की महिला प्रीती पत्नी अरविंद से संबंध थे। प्रीती व उसका पति अपने नाम जमीन लिखवाने के लिए पति पूरन पर दबाव बना रहे थे। वह धमकी दे रही थी कि हमारे नाम जमीन लिख दो नहीं तो तुम्हारे ऊपर दुष्कर्म का केस लगवा देंगे।
विज्ञापन

इससे तंग आकर पूरन ने गांव से बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप की चार्जशीट प्रीती के खिलाफ कोर्ट में प्रस्तुत की। यह मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की कोर्ट में चला।
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 319 के तहत प्रीती के प्रति अरविंद, नरेश चंद्र व नीरज को तलब कर संयुक्त परीक्षण किया। सुनवाई में कोर्ट ने तलब किए गए तीनों आरोपियों पर आरोप साबित नहीं पाए। इसलिए तीनों को दोष मुक्त कर दिया, पर प्रीती को जमीन अपने नाम करवाने व दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी को सही मानते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाला कृत्य माना।
बचाव पक्ष के वकील ने महिला की आयु व उसके तीन बच्चों की दुहाई देते हुए रहम की मांग की। जबकि एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी ने कठोर दंड देने की बहस की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे पीएन श्रीवास्तव ने प्रीती को पांच साल के कठोर कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें