फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एनजीओ संचालिका ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहना है कि दोनों युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहे हैं। पीड़िता एनजीओ की संचालिका भी है।
विज्ञापन

पीड़िता दिबियापुर में शिकायत दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात कुछ महीनों पूर्व दो युवकों से हुई थी। दोनों जरूरतमंदों की मदद के लिए पीड़िता से मिला करते थे। फोन पर भी बात हुआ करती थी। तीन नवंबर को दोनों लोगों ने जरूरी काम होने की बात कहकर दिबियापुर हॉस्पिटल के पास एक मकान मे बुलाया। आरोपी पीड़िता से जोर जबरदस्ती करने लगे।
विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। कुछ दिन बाद आरोपियों ने एनटीपीसी के पास बुलाया और पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो दिखाया। कहा कि उनके दुश्मनो के खिलाफ मुकदमा लिखवाओ नहीं तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देगे। सीओ औरैया प्रदीप कुमार के अनुसार मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें