अटसू। गांव चकसत्तापुर में एक महिला को करंट लग गया। उसे यह करंट सबमर्सिबल से पानी भरते समय लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला के शव पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, हालांकि पुलिस उन्हें समझाने में जुटी है।
गांव चक सत्तापुर निवासी सोबरन सिंह मजदूरी करता है। घर में पत्नी रेशमा देवी (50) व पुत्र रमेश, श्याम मोहन, ब्रिज मोहन, सुमन व रिंकी रहते हैं। बुधवार शाम करीब 3:30 बजे रेशमा पानी भरने के लिए समर चलाने गई थी, तभी गेट पर अर्थिंग आने से उसे करंट लग गया। इससे वो जमीन पर गिर गई। यह देखकर बहू ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े।
परिजन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां पर डाक्टर ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। कोतवाल ललित त्रिपाठी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं है। समझाने की कोशिश की जा रही है। राजी होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।