फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराल वाले शव फंदे से उतारकर फरार

विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव पतरा (तैय्यबपुर) में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। साथ ही मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। कार्रवाई के लिए पुलिस मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पतरा (तैय्यबपुर) निवासी इच्छाराम के पुत्र राजवीर यादव की शादी एक साल पूर्व जालौन जिले के एट थाना के गांव मिरथान निवासी 24 वर्षीय दीपा से हुई थी। सोमवार की शाम को नवविवाहिता घर के कमरे में अंदर लुंगी से बने फांसी के फंदे पर झूलती मिली।
बताया जा रहा है कि नवविवाहित दीपा का शव ससुरालियों ने फंदे से उतारकर घर के बाहर बरामदे में जमीन पर रख दिया और फरार हो गए। गांव वालों ने पुलिस को घटना जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजेश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि मृतका की शादी को एक साल हुआ है इसलिए पंचायतनामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी। जिसके लिए संबंधित अधिकारी को सूचना दे दी गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें