दिबियापुर। कस्बे के ओवरब्रिज पर बाइक सवार मां-बेटे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल मां की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिबियापुर कस्बे के कैनाल रोड निवासी रामदर्शनी (50) शुक्रवार की शाम छह बजे अपने बेटे शैलेंद्र कुमार के साथ बाइक से मायके तिर्वा के मवइया से लौट रही थी। जैसे ही शैलेंद्र बाइक से दिबियापुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक से गिरने पर रामदर्शनी घायल हो गई। घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र ने बताया कि तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
---