फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से घर जा रहे किसान को वाहन ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इटैली गांव निवासी सुघर सिंह (45) शुक्रवार की शाम अछल्दा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। रात में रामपुर मोड़ के पास वह मृत पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी ।
बड़े भाई सुभाष कुमार ने बताया कि छोटे भाई सुघर की पत्नी सुनीता की बीमारी से वर्ष 2017 में मौत हो चुकी है।
थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें