फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के दो गावों में आकाशीय बिजली गिरने एक महिला की मौत हो गई जबकि एक घर के सभी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण फुंक गए। वहीं एक घर में चल रही दूध डेरी की मशीनें भी फुंक गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी लक्ष्मीकांत अपनी पत्नी किरण देवी व भाई मनीष कुमार राजपूत के साथ शुक्रवार सुबह खेत में कटी पड़ी अपनी मूंगफली की फसल बोरियों में भर रहे थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे बारिश होने लगी। लक्ष्मीकांत व उसका भाई मूंगफली की फसल को बोरी में भरकर घर पर रखने के लिए चले आए। पत्नी किरण खेत पर बोरी भरने लगी। तभी तेज गरज के साथ किरन देवी (35) पर बिजली गिर गई।
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पड़ोसी गांव सिबुपुर निवासी किसान ने बताया कि जब आकाशीय बिजली गिरी तो महिला जमीन से कुछ फिट ऊपर उछलकर जमीन पर गिर गई। उसने पास जाकर देखा तब तक महिला की सांसे थम चुकीं थीं। सूचना पर पुलिस और लेखपाल सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के तीन बच्चे इसमें एक बेटा राज (9) है, जो कि दिव्यांग है, बेटी प्रियांशी (7), पुत्र नैतिक (5) है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई बारिश के साथ क्षेत्र गांव पुर्वा कुशल निवासी विश्राम सिंह सेंगर के मकान पर बिजली गिरने से घर में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। घर में संचालित दूध डेरी की फैट मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा भी फुंक गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें