फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के गांव नियामतपुर में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में सुरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। मजदूरी कर वह अपना परिवार को पालते हैं। सोमवार की सुबह रोज की तरह ही मजदूरी करने गया था। घर पर मौजूद पत्नी देवकी (40) किसी काम से घर के बाहर जाने के लिए निकल रही थी। जहां उसने घर के बाहर लगे लोहे के मैन गेट को खोलने को जैसे ही पकड़ा। तभी वह उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। जहां महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देख उसके पति को को सूचना दी। तब तक देवकी की मौत हो चुकी थी। घटना से महिला की पुत्री संजना, प्रिया, पुत्र कमलेश व कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें