औरैया। दिबियापुर नगर के विकास कुंज स्थित सांई धाम मंदिर में चल रही श्री मद् भागवत कथा के अंतिम दिन आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ कथा का विसर्जन होगा। अंतिम दिन श्रीकृष्ण की भव्य सजीव झांकी ने आस्थावानों का मन मोह लिया। विकास कुंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन आचार्य नवनीत दुबे ने कहा कि भागवत कथा में जीवन जा सार छिपा है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को भागवत कथा का श्रवण और अनुसरण अवश्य करना चाहिए। अंतिम दिन यहां रुक्मिणी विवाह की कथा रस वर्षा की। सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती से आज के युग में लोगों को सीख लेनी चाहिए। विकास कुंज निवासी पवन तिवारी, पंकज भदौरिया, मंजुल गुप्ता हरीप्रकाश, प्रकाश दीक्षित, आरके मिश्रा, मनोज तिवारी, विमल तिवारी, अंशू राजावत आदि ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान किया। संवाद