फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत के जाल से गिरकर महिला की मौत

Tue, 03 Mar 2026 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25- सुनीता देवी की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
अछल्दा। छत का जाल खोलने गई महिला की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

होली की तैयारियों के बीच थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में सुनीता देवी (46) पत्नी राजकुमार बाथम देर रात करीब 12:30 बजे छत पर लगा लोहे का जाल खोल रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे जा गिरीं, उनके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे इटावा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष और परिजन की सहमति के बाद शव का पंचनामा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें