फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भाऊपुर के समीप वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर महिला को पड़़ा देख राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


कानपुर देहात के गांव निटरी डेरापुर निवासी रामकली गुरुवार को बीमार बेटी को देखने बहू राधा के साथ ई -रिक्शा से उसकी सदर कोतवाली के गांव भड़ारीपुर स्थित ससुराल आ रहीं थीं। जहां भड़ारीपुर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा से उतरकर सास-बहू दोनों हाईवे पार करने लगीं। इस बीच बहू सड़क पार करके तो उस तरफ निकल गई जबकि पीछे रह गई सास रामकली कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई।
इससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मरणासन्न हालत में 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर महिला की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें