फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की मोहल्ला पढ़िन दरवाजा में शनिवार की देर रात एक नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में कमरे के अंदर कुंडी बंद करके दुपट्टे की मदद से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन


पढ़िन दरवाजा निवासी रोली पत्नी रोहित ने शनिवार को रात किसी बात को लेकर घर के कमरे में गई। जहां उसने दरवाजा बंद करके गेट पर लगी रॉड से दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगा लिया। इस बीच जब ससुरालीजन काफी देर तक रोली को बाहर न आता देख उसे बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।
खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर रोली को फंदे पर लटका देखा। इस पर ससुरालीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंची तो गेट पर लगी रॉड से दुपट्टे की मदद से नव विवाहिता को लटके देखा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर सैंपल जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मृतका की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की ओर से जो तहरीर दी जाएगी। उसी अनुसार करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें