इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के रठगांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला की साड़ी में आग लग गई। आग की लपटों से महिला घिर गई। चीखपुकार सुनकर आए पति ने कपड़ों में लगी आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने में पति गंभीर गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
रठगांव में रिंकी(38) पत्नी रामरतन सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। घर के लोग खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान चूल्हे की आग से महिला की साड़ी जलने लगी। आग की लपटों ने महिला को चपेट में ले लिया। आग की लपटों से घर पर रखा छप्पर भी जलने लगा। पति रामरतन ने पत्नी रिंकी को आग की लपटों से घिरा देखा तो वह दौड़ पड़ा। आग बुझाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। गांव के लोगों ने पानी डालकर छप्पर में लगी आग को बुझाया। सूचना पर अन्य परिजन भी आ गए। दंपति को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। यहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।