फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घरों के ऊपर से निकले तार, मंडरा रहा खतरा

Sun, 21 Jun 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -10- भीखमपुर पश्चिमी में टिनशेड और छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के कई रिहायशी इलाकों में घरों के ऊपर से गुजरीं बिजली की हाईटेंशन और एलटी लाइनें स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे लेकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिन स्थानों पर पहले से बिजली की लाइनें थीं, वहां भूमाफिया ने अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर जमीनें लोगों को बेच दीं। प्लॉट खरीदते समय लोगों को इस समस्या का एहसास नहीं हुआ लेकिन अब जब लोग मकान की ऊपरी मंजिल बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो इन तारों के कारण काम ठप पड़ा है।
केस 1
आर्यनगर : महज पांच फीट ऊपर है हाईटेंशन लाइन
मोहल्ला निवासी ने बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले यहां प्लॉट लेकर नीचे की मंजिल का निर्माण कराया था। अब बच्चों की शादी के लिए ऊपरी मंजिल पर कमरा बनवाना है तो छत से महज पांच फीट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन दीवार खड़ी करने में बाधा बन रही है।
विज्ञापन

केस 2
आवास विकास : तारों से चिंगारियां निकलती हैं
आवास विकास क्षेत्र में एक मकान की बालकनी के बिल्कुल पास से बिजली के तार गुजरे हैं। तेज हवा चलने पर ये तार आपस में टकराते हैं और इनसे भयंकर चिंगारियां निकलती हैं। इस खतरे और डर के मारे बच्चे छत पर खेलने तक नहीं जाते।
केस 3
भीखमपुर पश्चिमी : बच्चों ने छत पर जाना बंद किया
भीखमपुर पश्चिमी के निवासियों का कहना है कि प्लाॅटिंग करने वाले ने उन्हें अंधेरे में रखा। आज स्थिति यह है कि घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों के कारण हमेशा करंट उतरने का डर बना रहता है। खासकर बारिश के दिनों में तो पूरी तरह से छत पर जाना ही बंद करना पड़ता है।
-
जिन रिहायशी इलाकों या मकानों के ऊपर से लाइनें गुजर रही हैं, वह लोग विभाग में सूचना दे दें। सूचना मिलने के बाद विभाग लाइनों को शिफ्ट कराने के लिए सर्वे कराते हुए नियमानुसार एस्टीमेट तैयार कराएगी। जहां संभव होगा वहां तारों को शिफ्ट किया जाएगा या फिर उन्हें कवर्ड केबल से बदला जाएगा ताकि किसी भी प्रकार के हादसे की गुंजाइश न रहे।
-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत

फोटो -10- भीखमपुर पश्चिमी में टिनशेड और छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद

फोटो -10- भीखमपुर पश्चिमी में टिनशेड और छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें