फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं जला

Wed, 15 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए किसानों की मुसीबतें थमती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को तिलकपुर फार्म पर बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने किसान के तीन बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया।
विज्ञापन




ग्राम तिलकपुर कैथावा में खेतों के ऊपर से बिजली की तार गुजर रहे हैं। बुधवार को झूलते तारों के आपस में टकरा जाने से निकली चिंगारी नेे प्रभा सेंगर पत्नी जितेंद्र सिंह की तीन बीघा खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने आग पर पानी डाल उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गई। पीड़िता ने एसडीएम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें