फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सर्दियां बढ़ा रहीं दिल पर दबाव, एफआरयू पर विशेषज्ञों का अभाव

विज्ञापन
फोटो-11- मेडिकल कॉलेज में भर्ती सांस रोगी बीरु। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। कड़ाके की सर्दी के साथ दिल पर दबाव भी बढ़ा रहा है। सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत इन दिनों 50 से 60 साल उम्र के लोगों में अधिक हाे रही है। मेडिकल कॉलेज में तो मरीजों को उपचार दिया रहा है लेकिन एफआरयू सीएचसी पर भी चिकित्सकों के अभाव के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं लेकिन फिर भी रोगियों को सीएचसी पर समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इन दिनों सांस के रोगी काफी बढ़ गए हैं ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ही आना पड़ रहा है। सीएचसी पर तो बेहतर व्यवस्थाएं हैं नहीं, चार प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) पर व्यवस्थाएं की गई हैं लेकिन वहां पर चिकित्सकों का अभाव है। संडीला एफआरयू पर चेस्ट और टीबी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं लेकिन अन्य तीन एफआरयू सीएचसी पिहानी, हरपालपुर और बिलग्राम में ओपीडी चिकित्सक और फार्मासिस्ट ही प्राथमिक उपचार देकर मरीजों को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर देते हैं।


मेडिकल कॉलेज में रोज आ रहे सांस रोगी
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रोज ही सांस रोगी भर्ती हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह में जिले भर से करीब 55 मरीजों को इमरजेंसी में उपचार दिया गया है। इनमें करीब 19 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य झींगरन बताते हैं कि स्टेमी विंग नाम से एक प्रोग्राम चलता है। उसमें जिले की सीएचसी जुड़ी हैं। अगर कोई गंभीर मरीज आता है तो सुझाव दे दिया जाता है।
विज्ञापन



केस-1- भीठादान निवासी वीरु को सर्दियां बढ़ते ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। परिजनों ने उन्हें सोमवार को इमरजेंसी में भर्ती कराया लेकिन सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।


केस-2- हरपालपुर के पलिया निवासी देवेंद्र कुमार को भी सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उनका सीने का एक्सरे और ईको जांच भी कराई गई। उपचार दिया जा रहा है लेकिन राहत मिलती न देख चिकित्सकों ने ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए रखने की बात कही है।



संडीला सीएचसी पर चिकित्सक की मिल रही सेवाएं
संडीला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संडीला में चेस्ट व टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. क्रांति कुमार की नियुक्ति होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सांस व चेस्ट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। दवा, इंजेक्शन, ऑक्सीजन और नेबुलाइजर की पर्याप्त व्यवस्था है। संडीला के अतिरिक्त पिहानी, बिलग्राम और हरपालपुर में व्यवस्थाएं हैं लेकिन चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है।



सीएचसी पर रोगियों के इलाज के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं और उपचार के लिए एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट व नर्स को प्रशिक्षण भी दिया गया है। दवाएं भी उपलब्ध हैं, मरीज आने पर उपचार दिया जाता है। -डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमओ

फोटो-11- मेडिकल कॉलेज में भर्ती सांस रोगी बीरु। संवाद

फोटो-11- मेडिकल कॉलेज में भर्ती सांस रोगी बीरु। संवाद

फोटो-11- मेडिकल कॉलेज में भर्ती सांस रोगी बीरु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें