फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकाने खुलते ही खरीदने को उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को जिला प्रशासन के आदेश के बाद जिले में भी शराब की दुकानें खोल दी गई। दुकानें खुलते ही शराब के शौकीन लोगों की भीड़ दुकानों के बाहर लग गई। बाजारों में पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया और समय से पहले दुकानें बंद कराकर उन्हें खदेड़ा गया, लेकिन शराब ठेकों पर नियमों की खूब अनदेखी हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को औरैया जिले में बंद शराब की दुकानों के खुलते ही सुबह से ही खरीदारी करने को पियक्कड़ों की भीड़ जमा हो गई। शराब की दुकानें खोले जाने के लिए डीएम की ओर से आबकारी विभाग को कोविड नियमों का पालन कराते हुए बिक्री के निर्देश दिए गए थे। जिस पर आबकारी विभाग की ओर से संबंधित लाइसेंसी को नियमों व दिशा निर्देशों से भी अवगत करा दिया गया था। बावजूद इसके शराब की दुकान के बाहर सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए सफेद गोले सिर्फ दिखावा साबित हुए। शराब दुकानें जिले में सुबह 10 से पांच बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए है। जबकि रोज मर्रा से जुड़ी दुकानें सुबह 7 से 11 का समय है। इसको लेकर भी लोगों में रोष दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें