फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंगठित कर समाज के लोगों को दिलाया जाएगा उनका हक

विज्ञापन
राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते यादव सेना के पदाधिकारी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
राष्ट्रीय यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का जिला आगमन पर संगठन के लोगों ने माला पहनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों से समाज के लोगों को एकजुट करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मगनेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव लखनऊ से आगरा जाते समय जिले में पहुंचे। उनके प्रथम जिला आगमन पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम जैतापुर के समीप माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मगनेश यादव ने कहा कि इस समय यादव समाज बटा हुआ है। संगठन समाज के लोगों को एकजुट करेगा। यादव सेना का मकसद समाज के लोगों को एकजुट करना और उन्हें उनका हक दिलाना है। कहा कि अपना हक पाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान तेज किया गया है। कहा कि बिना राजनीतिक ताकत के समाज का विकास संभव नहीं हैं। इस मौके पर अमित यादव, धनश्याम यादव, हिमांशु यादव, सनी यादव, विकास, ललित यादव, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें