बिधूना। अछल्दा थाने के गांव वंशी में शनिवार रात को एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। युवक की पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
गांव वंशी निवासी आरिफ खान (38) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ कमरे में सोया था। सुबह नींद खुलने पर बेटे जावेद ने उसका शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता देखा। शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसियों की भीड़ जुट गई।
एसआई रामस्वरूप ने शव फंदे से उतरवाकर छानबीन की है। परिजनों ने बताया कि आरिफ की पत्नी बेबी बेगम कुछ समय से मायके में रह रही है। वह घर में बेटे जावेद व आशू के साथ रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।