फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
उपासना। (फाइल फोटो) - फोटो : उपासना। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव दशहरा में एक विवाहिता ने पति से झगड़ा होने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और मृतका के परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचा दिया। पुलिस मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव दशहरा निवासी छोटू दोहरे की पहली शादी औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मधु दोहरे के साथ हुई थी। छह साल पहले बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। पहली पत्नी से छोटू के दो बच्चे आयुष नौ वर्ष और पुत्री रिया सात वर्ष है। पहली पत्नी की मौत के लगभग एक साल बाद छोटू ने इटावा जनपद के मोहल्ला नुमाइश चौराहा निवासी ओम प्रकाश की 25 वर्षीय पुत्री उपासना से कोर्ट मैरिज के माध्यम से दूसरी शादी की। छोटू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
गुरुवार को बच्चों के लिए खाना बनाने को लेकर छोटू का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकल गया। इसी बीच बच्चे भी स्कूल चले गए और उसकी मां प्रेमा देवी खेत पर चली गई। तभी दोपहर में घर में अकेली उपासना ने कमरे के अंदर साड़ी से छत पर लगे पंखे से फंदा लगा लिया। शाम को खेत से लौटी सास प्रेमा देवी ने देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मृतका के पति व पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल अशोक कुमार व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने जांच-पड़ताल करने के बाद मृतका के मायकेवालों को सूचना दी। साथ ही शव को मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि खाना बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद ही अन्य कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें