औरैया जिले के दोहरे हत्याकांड में पुलिस हिरासत में आए आरोपी शोभाराम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। एसपी से बोला कि मैडम, पत्नी ने बेवफाई की, जब मैं सुखवेंद्र को मार रहा था। उसे बचाने के लिए पत्नी कई बार दौड़ी। बार-बार वह यही कह रही थी हाय मेरे राजा को मत मारो।
बस इसी बात से मुझे और गुस्सा आ गया। शादी के दस साल हो गए, उसने मुझसे कभी मेरे राजा नहीं कहा। उसने कहा कि मैं मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा और पत्नी इश्क लड़ाती रही। परिवार न बिखरे इस पर कई बार उसे समझाया, लेकिन वो नहीं मानी।
पुलिस के सामने जब वह अपना जुर्म कबूल कर रहा था। उस समय उसकी आंखों में अपने किए का पछतावा हो रहा था। पुलिस जब उसे थाने के लॉकअप में ले जाने लगी, तो उसने यह जरूर पूछा कि उसका बेटा देव (5) व छह माह की बेटी एंजल कहा है। इस पर उसे बताया गया कि दोनों सुरक्षित जगह हैं।