फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी पर लगाया दूध में कांच मिलाकर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर के युवक ने पत्नी पर दूध में कांच मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। इलाज कराने के बाद घर लौटने पर उसने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बल्लापुर निवासी विकास बाबू ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि साल 2020 में तुलसीपुर, फफूंद निवासी काजल से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह आए दिन बेवजह झगड़ती रहती थी। आरोप लगाया कि 22 जनवरी की रात वह खेत से लौटा तो पत्नी ने उसे दूध पीने का दिया। थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत खराब हो गई। जब शक होने पर गिलास देखा तो उसमें कांच पड़ा था।
तब समझ में आया कि कांच युक्त दूध पीने की वजह से उसकी हालत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास को सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें