फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तमंचा दिखाकर महिला से जेवर और नकदी लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बा स्थित अयाना रोड पर महिला से कुछ लोगों ने जेवर व नकदी लूटने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए। महिला ने कोतवाली में नामजद पड़ोसी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अयाना रोड मुरादगंज निवासी राजेश सिंह की पत्नी बेबी ने तहरीर दी। बताया कि 26 जनवरी की रात वह छोटे बेटे के साथ मवेशियों को पशुबाडे़ में बांधने गई थी। वहां पहले से मौजूद पड़ोसी कल्लू व छोटे चौबे समेत तीन लोगों ने उसे तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे जेवर व नकदी के बारे में जानकारी मांगी। इस बीच उसने शोर मचा दिया, जिससे पड़ोसी दौड़े। यह देख तीनों आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल बाड़े में ही गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला ने आरोपी का गिरा मोबाइल सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें