फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में घुसकर पहुंचे वोट डालने

Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
औरैया
विज्ञापन
नहर के पानी में घुसकर मतदान करने जाते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौगवां कंचौसी के मजरा घसा का पुर्वा के मतदाताओं को नहर के पानी में घुसकर वोट डालने जाना पड़ा। इससे इनमें नाराजगी रही। इस केंद्र पर 275 मतदाता हैं। इनमें आधी संख्या में महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

बिधूना विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नौगवां कंचौसी के मजरा घसा का पुर्वा में कुल 275 मतदाता हैं। इन मतदाताओं को वोट डालने के लिए बहती नहर व रेलवे लाइन को पार कर मतदान केंद्र पहुंचना पड़ता है। नहर पर पुल की कई बार मांग की गई। इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई।


 घसा का पुर्वा से पोलिंग केंद्र नौगवां की दूरी सात किलोमीटर है। यह केंद्र कानपुर देहात की सीमा के पास पड़ता है। इस समस्या से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव के नजदीक बूथ बनाए जाने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने इनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में पुरुष व महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें