फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुताई करते समय युवक सूखे कुंए में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में पुताई करते समय युवक सूखे कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामनगर निवासी ब्रजेश गुर्जर का 22 वर्षीय पुत्र ऋषभ कस्बे के रामनगर में घर में पुताई कर रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने पर युवक कुएं में गिर गया। एक घंटे बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि कुआं बहुत ही गहरा था। दमकल की टीम को बुलाकर एक घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें