फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई करते मिट्टी में दबी किशोरी, मौत

Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
इस जगह मिट्टी खोदने आईं थीं किशोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घर की लिपाई के लिए सहेली के साथ मिट्टी खोदने गई किशोरी मिट्टी धसने से उसमें दब गईं। एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी को ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर गंभीर हालत में बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। घर में गांव में कोहराम मचा रहा।  अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला में शिवानी (15) पुत्री मुकेश पड़ोस में रहने वाली सहेली अनीता पुत्री जहान सिंह के साथ घर की लिपाई के लिए मंगलवार दोपहर प्राइमरी स्कूल के पास मिट्टी खोदने गई थी। खोह में मिट्टी खोदते समय अचानक ऊपर से मिट्टी का ढेर आ गिरा।
विज्ञापन


इससे दोनों किशोरियां मिट्टी के ढेर में दब गईं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। मिट्टी हटाकर दोनों किशोरियां को बाहर निकाला। लेकिन तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी। अनीता को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतका के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मगर शाम तक पुलिस नही पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें