फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मजदूर को डसा तो बोरी में भरकर पहुंचा अस्पताल, मर गया सांप

Sun, 06 Jul 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नाली की सफाई करते समय मजदूर को सांप ने डस लिया। इससे मजदूर ने सांप को पकड़ लिया और उसे बोरी में भरकर अस्पताल जा पहुंचा। हालांकि जब तक वह अस्पताल पहुंचा, बोरी में बंद रहने से सांप मर गया। डॉक्टर का कहना है कि सांप जहरीला नहीं था।
विज्ञापन

अमावता गांव निवासी नरेश कुमार (40) मजदूरी करता है। रविवार को सफाई कर्मी होरीलाल नरेश को खेतूपुर गांव की नाली साफ करने के लिए मजदूरी पर ले गया था। गांव में एक नाली की सफाई के दौरान नरेश को कूड़े में छिपे एक सांप ने पैर में डस लिया। उसने पैर झटका तो सांप अलग होकर दूर जा गिरा।
इसके बाद नरेश ने डंडे के सहारे सांप को पकड़कर एक बोरी में बंद कर लिया। इसके बाद साथी उसे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसका इलाज किया। कुछ देर बाद वह स्वस्थ होकर घर चला गया। डाॅ. मनीष पुरवार ने बताया कि सभी सर्प जहरीले नहीं होते हैं। पकड़े गए सांप में भी जहर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें