फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विपक्ष ने बदहाल तस्वीर से घेरा तो डिप्टी सीएम ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बहन के शव को पीठ पर बांधकर सीएचसी से ले जाने की घटना को लेकर बुधवार को पूरे दिन ट्वीट वार सिलसिला चलता रहा। विपक्ष ने जहां बदहाल तस्वीर के जरिए सत्ता को घेरा, वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुधवार तड़के समाजवादी पार्टी के संरक्षक अखिलेश यादव ने बाइक सवार युवक, मृतक बहन के साथ दूसरी बहन की फोटो को ट्वीट किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स (ट्वीटर हैंडल) से फोटो के अलावा प्रतिक्रिया भी पोस्ट की गई। लिखा गया कि योगी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का निकला जनाजा, बहन के शव को बाइक से घर ले गया भाई। वहीं घटना को बेहद दुखद एवं इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया गया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के विकास के दावों की आलोचना करते हुए लिखा गया कि स्वास्थ्य विभाग एक एंबुलेंस का इंतजाम न कर सका। इस ट्वीट के बाद मामला बिगड़ता देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ट्वीट आया। लिखा कि सीएचसी अधीक्षक व प्रकरण में संबंधित डॉक्टरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन

दूसरे ट्वीट में सीएचसी व पीएचसी में एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ को कहा गया। इस घटना को लेकर बुधवार को पूरे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे नजर आए। कोई कुछ भी बताने से किनारा करता रहा। कई तरह की बातचीत से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें