फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 25 नवंबर तक शौचालय पूर्ण न होने पर कटेगा बीईओ को वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कायाकल्प योजना तहत परिषदीय विद्यालयों में 19 मूलभूत व्यवस्थाओं की सुविधाओं की समीक्षा की गई। स्कूल चलो अभियान के तहत पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में बच्चों का कम पंजीकरण कम होने तथा निपुण भारत कार्यक्रम के तहत सदर बीआरसी की खराब प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के अलग-अलग शौचालय तथा दिव्यांग शौचालय जो भी अवशेष हैं। उन्हें 25 नवंबर तक बीईओ पूर्ण कराएं। अन्यथा की स्थिति में वेतन बाधित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यो की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यो को प्राप्त दिशा निर्देशों अनुरूप ही कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका औरैया को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में दिव्यांग शौचालय शीघ्र बनवाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि फर्नीचर, टाइलीकरण आदि का कार्य भी शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने विद्यालय व आंगनबाड़ी में साफ-सफाई रखने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। कहा कि इसके फोटो भी संकलित किए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी निरीक्षण के दौरान शिक्षा तथा मध्यान भोजन की व्यवस्था व साफ -सफाई का संज्ञान अवश्य लें और अपने निरीक्षण कार्य को निर्धारित पोर्टल पर भी अपलोड करें। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में बच्चों का पंजीकरण कम होने तथा निपुण भारत कार्यक्रम के तहत सदर बीआरसी की खराब प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, बीएसए अनिल कुमार, एसडीएम सदर अखिलेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें