फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीड़ी देने से मना किया तो सिर पर मारी बोतल, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली इलाके में शराबी ने नशे में एक युवक से पीने के लिए बीड़ी मांगीं। उसने मना किया तो आरोपी ने उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी। इससे वो लहुलूहान हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जनपद जालौन थाना सेसा कलार के गांव जरगांव निवासी रामवीर सदर कोतवाली के गांव बिरिया भट्टा में बहन के यहां रहता है। सोमवार को गांव के रवि नागर ने शराब के नशे में रामवीर से बीड़ी मांगी। उसने देने से इन्कार कर दिया। शाम को आरोपी के घर के बाहर से निकलने के दौरान उसने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर दी। देखते ही देखते उसने पास में रखी कांच की बोतल उठा कर सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया।
परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। बाद में भाई रामवीर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को गश्त के दौरान मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी स्वदेश सिंह ने आरोपी रवि नागर को गांव के बाहर से पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें