फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब सुधरेगा अयाना-मुरादगंज मार्ग

Fri, 20 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा चौराहे से अयाना रोड तक खस्ता हाल मार्ग लोगों के  लिए मुसीबत बन गया है। बरसात के दिनों में इस गड्ढ़ायुक्त मार्ग के कारण जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन



दोपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर अक्सर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्र के जसवंतपुर, अयाना, कुंवरदेवपुर, मौतापुर, बीजलपुर, चौकी सिखझा, करिहा का पुर्वा, सिहौली, महारतपुर, प्रयागपुर समेत यमुनापट्टी के दर्जनों गांवों तक पहुंचने का यह प्रमुख मार्ग है।


अप्रैल 2012 में मुख्यमंत्री के आदेश पर इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए सर्वे कार्य भी पूरा करा दिया। इस बाबत जल निगम के जेई एससी वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर सर्वे कार्य शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शीघ्र ही इस मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। कस्बे के राजेश चौबे, विनोद, योगेंद्र आदि ने प्रशासन से सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें