फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना और उठान न होने खरीद ठप, भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। जिले में गेहूं खरीद में अव्यवस्था से किसान परेशान हैं। कुछ केंद्रों पर प्रभारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं तो कुछ जगहों पर बारदाना और गेहूं की उठान न होने से खरीद ठप है। किसान मजबूरन औने-पौने दामों में गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सहायल कस्बे के सहकारी संघ गेहूं खरीद केंद्र पर दो दिन से बारदाना नहीं है। यहां पर किसान टोकन लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं की जा रही है। इस केंद्र पर अभी तक किसानों का पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। किसान रामपाल, रघुवार, मुकेश ने बताया कि वह दो दिन से गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं। उन्हें बारदाना और उठान न होने की वजह बताकर वापस किया जा रहा है। सरकारी व्यवस्था से परेशान किसान मजबूरन आढ़तियों व अन्य केंद्रों पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
दो दिन से बारदाना नहीं है। केंद्र पर खरीदा गया गेहूं भी डंप है, इसी वजह से किसानों की खरीद में समस्या हो रही है। इस संबंध में प्रबंधक को पत्र लिखा जा चुका है। बारदाना आने और उठान होते ही गेहूं खरीद शुरू की जाएगी। - प्रेमचंद्र राजपूत, केंद्र प्रभारी
विज्ञापन

भुगतान के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं किसान
कंचौसी। साधन सहकारी समिति पर खरीदे गए गेहूं का भुगतान नहीं हो पा रहा है। दर्जनों किसान भुगतान के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
किसान ब्रजेश प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, मान सिंह, राम अवतार, राम प्रकाश, उमाशंकर, देव सिंह आदि ने बताया कि आरएफसी द्वारा संचालित इस केंद्र पर पिछले महीने पॉस मशीन से खरीद हुई थी। खरीद के बाद भुगतान नहीं हुआ। जबकि उन्हें सीधे खाते में रुपये पहुंचने की जानकारी दी जा रही है। आरएफसी के जिला प्रबंधक कृष्णा यादव ने बताया कि जल्द ही किसानों का भुगतान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें