फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन गेहूं खरीद न होने से किसान रहे परेशान, हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर मंडी समिति स्थल पर बने गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने क्रम से खरीद न होने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर खरीद बंद करा दी गई। किसानों के गेहूं से लदे ट्रैक्टर बाहर खड़े रहे। मंगलवार को खरीद का अंतिम दिन है। ऐसे में किसानों ने खरीद शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रों पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की जा रही है। जबकि बाजार में आढ़तियों के यहां 1650 रुपये से लेकर 1750 रुपये क्विंटल लिया जा रहा है। इसके कारण सरकारी केंद्रों पर इस बार भीड़ ज्यादा है। सोमवार को दिबियापुर स्थित मंडी समिति में बने क्रय केंद्र पर सुबह गेहूं खरीद शुरू हुई।
लेकिन कुछ समय बाद किसानों ने आरोप लगाया कि बिना क्रम के खरीद हो रही है। विवाद बढ़ने पर खरीद बंद हो गई। कमलेश, वीरेंद्र, मीना कुमारी, रामलखन, जगदीश, मुकेश, ब्रह्मादीन, भोगीलाल आदि किसानों ने खरीद शुरू कराने की मांग की है। क्रय केंद्र प्रभारी शैलेश कुमार का कहना है कि खरीदे गए गेहूं की फीडिंग नहीं हो पा रही है। मंगलवार को भी खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें