फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैयाः यह कैसा यातायात माह, खुलेआम टूट रहे नियम

विज्ञापन
सुभाष चौक चौराहे से तीन सवारियां बिठाकर फर्राटा भरता बाइक सवार। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यातायात माह होने के बावजूद सड़कों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं और चौक, चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों का खूब पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग अमल करते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक बाइक पर तीन से चार सवारी वह भी बिना हेलमेट फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। शहर के चौराहों पर लगे यातायात पुलिस कर्मी भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि परिवहन, पुलिस विभाग के अधिकारी यातायात माह होने का खूब ढिंढोरा पीट रहे हैं।
सीओ सिटी/सीओ यातायात प्रदीप कुमार ने कहा कि यातायात माह के दौरान स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों के अलावा नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों को जागरूक किया जा रहा है। फिर भी जो लोग नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अनदेखी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थान - सुभाष चौक
शहर के सबसे व्यस्ततम सुभाष चौक चौराहा पहुंचने पर एक बाइक पर बिना हेलमेट लगाए तीन लोग बाइक में फर्राटा भरते दिखे। जबकि उसके ठीक सामने यातायात पुलिस के सिपाही खड़े तमाशबीन बने रहे। लोग ऐसे लोगों को देख हादसे की दावत देने की बात कहते नजर आए।
स्थान - तिलक महाविद्यालय मार्ग
शहर में तिलक महाविद्यालय को जाने वाले मार्ग पर एक बुलेट पर तीन छात्र नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरते दिखे। वैसे मौके पर पीआरडी का जवान तैनात था, बावजूद इसका उनमें कोई खौफ नहीं दिखा। पीआरडी जवान का कहना था कि हमारे पास चालान काटने की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में वह कुछ भी नहीं कर सकते।
स्थान- संजय गेट
संजय गेट पहुंचने पर एक बाइक पर चार सवारियां बैठाकर चालक गंतव्य को जाता दिखा। वहीं पास ही होमगार्ड तैनात थे, फिर भी उन्हें न तो रोका गया और न ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। पूछने पर होमगार्डों ने भी मजबूरी बता कर बात टाल दी।

तिलक महाविद्यालय मार्ग पर नियम तोड़कर दोपहिया वाहन चलाता छात्र। संवाद- फोटो : AURAIYA

संजय गेट के सामने एक बाइक पर सवार चार लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें