फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनुशासन और सही रणनीति के बल पर जीतेंगे 2027 का चुनाव

विज्ञापन
मंथन शिविर में रणनीति बनाते सपाई। संवाद
विज्ञापन
फोटो -17- मंथन शिविर में रणनीति बनाते सपाई। संवाद
विज्ञापन

- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई समाजवादी पार्टी की बैठक
- पार्टी के कद्दावर नेताओं ने की शिरकत, कार्यकर्ताओं से चुनाव में अभी से जुटने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। ककोर स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को मंथन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पहुंचे सपा के कद्दावर नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तय रणनीति के अनुसार धरातल पर काम करेंगे, तो 2027 में अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है।
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता 2027 के चुनाव के लिए तैयार है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामबाबू यादव ने कहा कि मंथन शिविर का उद्देश्य संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अनुशासन और सही रणनीति के बल पर ही हम 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा व्यवस्था से त्रस्त हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों से संवाद कायम करेगा। बैठक में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रुकमणी देवी निषाद, बाबा रामनरेश यादव, रश्मि यादव, महेंद्र त्रिपाठी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें