फोटो-48- सड़क पर हुए जलभराव में निकलते राहगीर।संवाद
बिधूना। रविवार दोपहर बाद हुई बारिश ने फीडर रोड पर दुकानों के सामने पानी भर गया। इससे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते नालों में जमा गंदगी से पानी का निकास बाधित हो गया है। कोतवाली गेट से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया और कई दुकानों में पानी घुसने से नुकसान भी हुआ।
वहीं, सीओ आवास व नवीन बस्ती पूर्वी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव से लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि नालों की सफाई लगातार कराई जा रही है। अचानक हुई तेज बारिश के कारण कूड़ा नालों में आकर फंस गया। इससे जलभराव की स्थिति बनी। जल्द ही नालों की दोबारा सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।(संवाद)