फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पहली बारिश से जलभराव, व्यवस्थाओं की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जून माह की पहली बारिश ने ही सरकारी सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। मंगलवार रात 12 एमएम बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गली, मोहल्ला व सड़कें जलमग्न हो गईं। जिन सड़कों पर गड्ढे थे वे जानलेवा हो गईं। गांव की गलियों और शहर के मोहल्लों में जलभराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
मंगलवार रात हुई तेज बारिश ने हर वर्ष जलनिकासी और सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए खर्च किए गए लाखों रुपये की पोल खोल कर रख दी। शहर के रियाइशी इलाकों समेत बिधूना, ऐरवाकटरा, अछल्दा, फफूंद, सहायल, बेला क्षेत्र के कई गांव, कस्बों में नालियां, नाले चोक होने से जलभराव हो गया। गड्ढे वाली सड़कें जलमग्न हो गईं। अब लोग व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है बारिश अब जब लगातार होगी तो स्थिति और बुरी होगी।
विज्ञापन

-
नगर पालिका व आवास विकास समेत कई मोहल्लों में जलभराव
औरैया।
मंगलवार रात से बुधवार दिन भर रूक-रूककर हुई बारिश से नगर पालिका परिषद, आवास विकास कालोनी, गोविंद नगर, तिलक नगर, नारायनपुर, इंदिरा नगर नई बस्ती, बनारसीदास समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को बारिश से निकलने में परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी आवास विकास के लोगों को हुई। यहां की सड़कों से लेकर खाली पड़े पार्कों तक पानी भर गया।
विज्ञापन


अस्पताल व बस स्टैंड में भरा पानी
अजीतमल। तेज बारिश ने बुधवार सुबह जनजीवन प्रभावित कर दिया। रात भर हुई बारिश से नाले, नालियां उफना गईं। बाबरपुर कस्बे में मुख्य चौराहे पर जैन की पुलिया के पास नाला उफनाने से नाला सहित बरसात का गंदा पानी दुकानदारों की दुकानों में घुस गया। वहीं बारिश के बाद ओवर फ्लो हुए नाले का पानी अजीतमल कोतवाली परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, तहसील, रोडवेज स्टैंड परिसर को जलमग्न कर दिया। इससे यहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यहीं स्थिति बिधूना, बेला, ऐरवकटरा, दिबियापुर क्षेत्र की रही। यहां पर भी कई इलाकों में जलभराव रहा। नगर निकाय के कर्मचारी जल निकासी का प्रबंध करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें