फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झोपड़ी पर गिरी बिजली, वृद्ध किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 21 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के पूरा कला गांव के मजरा भाभोखर में खेत के पास बनी झोपड़ी में बिजली गिरने से पिता पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। खेत पर मौजूद आस पास के किसान जब तक दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सहायल थाना पुलिस व नायब तहसीलदार बिधूना मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


भाभोखर निवासी हवलदार सिंह(60) पुत्र अशर्फीलाल यादव मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब अपने बेटे कल्याण सिंह के साथ खेत पर थे। इसी बीच तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने पर पिता-पुत्र पास में बनी झोपड़ी में बैठ गए। इसी बीच झोपड़ी पर तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली आ गिरी।

जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। चीखने की आवाज सुन पास में मौजूद किसान कुछ देर बाद पहुंचे, परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक दोनों को अस्पताल भेजा जाता, इससे पहले हवलदार सिंह की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार बिधूना प्रकाश चौधरी थानाध्यक्ष सहायल राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेटा ठीक है। वहीं तहसीलदार प्रकाश चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें